देश

परंपरा, संस्कार, मर्यादा… बहू के रील बनाने से गुस्साया ससुर, लाठी से फोड़ डाला सिर

सुपौल

सोशल मीडिया पर रील का नशा इस कदर चढ़ चुका है कई बार इसके चलते लोगों की जान तक चली जाती हैं. गांव से शहर तक रील बनाने का जुनून क्या महिलाएं, पुरुष, बच्चे हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. लेकिन बिहार के सुपौल में एक बहू को इंस्टाग्राम रील्स बनाना इतना भारी पड़ गया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था.

एक बहू को रील बनाना इतना भारी पड़ा कि उसकी हंसी, चीख में बदल गई और अस्पताल जा पहुंची. एक बहु सुनीता देवी रील बना रही थी. उसके ससुर को यह नागवार गुजरा. परंपरा, संस्कार और मर्यादा खराब करने का हवाला देते हुए उन्होंने बांस से बहु पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

26 साल की सुनीता देवी, करजाइन थाना क्षेत्र के छिट मोतीपुर वार्ड नंबर 3 की रहने वाली हैं. सुनीता ने अपने पति के कहने पर रविवार व्रत की एक रील बनाई. रील देखते ही सास-ससुर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्साए ससुर ने बांस से बहु का सिर फोड़ दिया.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

लहूलुहान हालत में पति ने सुनीता को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल सुनीता का उपचार किया गया. बहु सुनीता देवी ने बताया कि एक रील के कारण घर में कोहराम मच गया और उसे अस्पताल पहुंचा दिया.

वहीं राघोपुर रेफरल अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया एक 26 साल की महिला सुनीता देवी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. घायल महिला ने बताया है कि रील बनाने को लेकर सास ससुर ने मारपिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया है. महिला का इलाज किया गया और वह खतरे से बाहर है. घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई. अब मामले की जांच की जा रही है.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply