Advertisement
देश

पांच साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ 56 साल के अधेड़ ने किया गंदा काम, प्रशासन ने तोड़ दिया अवैध मकान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उसी मोहल्ले में रहता है, जहां बच्ची का घर है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला हरिनारायण उसे अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया। प्रशासन ने आरोपी का घर भी तोड़ दिया है।
टॉप ब्रैंड के बैग्स, वॉलिट पर बंपर ऑफर, 60% तक की छूट |

कोलार थाना के निरीक्षक चंद्रकांत पटेल ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। बच्ची की चीख सुनकर पास में रहने वाली एक महिला ने उसके घर जाकर उसकी मां को बताया। मां दौड़कर हरिओम के घर पहुंची तो बच्ची असहाय हालत में मिली। हरिओम वहां से भागने की कोशिश करने लगा। तभी आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पटेल ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद काउंसलिंग में उसने इशारों में अपनी साथ हुई घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हरिओम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

एमपी में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 82 दोषियों को फांसी दी जा चुकी है। इसके बावजूद इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे।

Related Articles

Leave a Reply