छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 5 नए जिलों को वाहनों के पंजीयन कोड आबंटित, परिवहन विभाग ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना, सक्ती को मिला CG-36 कोड

रायपुर. साय सरकार ने प्रदेश के 5 नए जिलों को वाहनों के पंजीयन कोड आबंटित किए हैं. इसकी अधिसूचना परिवहन विभाग छग शासन ने राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को सीजी 32, सारंगढ़ बिलाईगढ़ को सीजी 33, खैरागढ़ छुईखदान गंडई को सीजी 34, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को सीजी 35 और सक्ती जिले को सीजी 36 कोड संख्या आबंटित की गई है.

See also  स्मार्ट मीटर लगवाकर खुद को ठगा महसूस कर रहे उपभोक्ता, आने लगा भारी भरकम बिल

Related Articles

Leave a Reply