छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए पंजीयन शुरू , ऐसे कराए अपना पंजीयन

जांजगीर चाम्पा: जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान स्थिति के परिपेक्ष्य में भारतीय बार्डर पर हो रही घटना क्रम को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर देश की सेवा के लिए सिविल डिफेन्स वालेंटियरों का पंजीयन किया जाना है।पंजीयन हेतु इच्छुक नागरिक, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो और वह मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हो, वे स्वेच्छा से अपना नामांकन करा सकते है। नामांकन हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क अदा नही करना है।

See also  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम की बेटे की दबंगई : दुकान में घुसा दी कार और मालिक की कर पिटाई, मामला दर्ज 

नामांकन हेतु इच्छुक नागरिक कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन भरने पश्चात जमा कर सकते है।

सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक नागरिक जिले का मूल निवासी, रंगीन पासपोर्ट साईज वर्तमान की 02 फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटो कापी, आधार कार्ड की फोटो कापी, न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष हो। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07817-299188 , 9770286866 में संपर्क कर सकते है।

See also  जांजगीर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 300 CCTV कैमरों की मदद से सुलझी चोरी की गुत्थी, 9.5 लाख का मशरुका बरामद

Related Articles

Leave a Reply