Uncategorized

जांजगीर-चांपा: हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख की मांगी फिरौती….आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार…एक फरार

जांजगीर-चांपा
हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रूपयें फिरौती की मांग करने वाले आरोपी युवक-युवती को सायबर व जांजगीर पुलिस ने महज 06 घंटे में पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल, दो स्कूटी सहित मोबाइल को बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 12.06.2025 को शाम 07.00 बजे बुधराम साहू निवासी ग्राम बसंतपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बेटा किशन साहू रोड तरफ घुमने निकला था कि रात्रि 08:00 बजे इसके बेटा किशन कुमार साहु के मोबाईल से प्रार्थी के मोबाईल में अज्ञात व्यक्ति फोन कर बोला कि तुम्हारा बेटा एक लड़की से गलत काम करते पकड़ाया है विडियो बना है जिसे छुडाना है तो 17 लाख रूपये लेकर पहरिया के आगे कोरबा रोड मे आवो नही तो तुम्हारे बेटा को मार देंगे बोल कर बेटा किशन को आरोपियों द्वारा गाली गलौच कर मारपीट कर रहे थे और प्रार्थी को बार-बार फोन कर रकम की मांग कर रहे थे नही देने पर तुम्हारे बेटा को मार देंगे बोल कर धमकी देने संबंध मे रिपोर्ट पर अपराध धारा 140 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर एवं सायबर सेल की टीम गठित कर घटना स्थल रवाना की गई, जो आरोपियों को पहरिया के आगे खेतो के बीच स्थित बोर के मकान के अंदर से एक आरोपी अभय कुमार सूर्यवंशी के कब्जे से अपहृत युवक को बरामद किया गया, आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी तथा महिला साथी आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू के माध्यम से वाटसप में चेट कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर प्रार्थी से उसके पुत्र को वापस करने की एवज में 17 लाख रूपये की मांग की जा रही थी। प्रकरण की एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी 01. अभय कुमार सूर्यवंशी निवासी वार्ड नं. 11 कुलीपोटा थाना जांजगीर 02. आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहु निवासी वैगिनबंधान भोजपुर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

See also  Les subtilités du jeu en ligne : entre passion et prudence

Related Articles

Leave a Reply