छत्तीसगढ़

नशे में धुत्त कार चालक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में चार युवकों की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. शराब के नशे में धुत कार चालक ने 2 बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. आमने-सामने की टक्कर के बाद तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवरा गांव के पास हुई है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

जानकारी के मुताबिक, मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता ब्रेजा कार CG31B2536 में पेंड्रा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था. नशे में धुत स्नेहिल की कार की टक्कर मरवाही से आ रही दो मोटरसाइकिलों से हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी चालक नशे में धुत्त था और घटना के बाद भी बड़बड़ाता रहा कि “कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता”. हादसे के समय कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम गंगाराम गंधर्व, उम्र 25 वर्ष निवासी गिरारी , रामवतार गोंड, उम्र 30 वर्ष निवासी कुदरी , भूपेंद्र गोंड, उम्र 28 निवासी कुदरी , शानू केवट, उम्र 22 निवासी बंधी है।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply