छत्तीसगढ़

सूदखोर तोमर बंधुओं की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने स्वीकार की पुलिस की याचिका

रायपुर: राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल संपत्ति कुर्की की याचिका को स्वीकार कर लिया है और रायपुर कलेक्टर को चार संपत्तियों की कुर्की के लिए प्रतिवेदन भेजा है।

बता दें कि तोमर बंधु पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में उद्घोषणा की प्रक्रिया शुरू की। उद्घोषणा की अंतिम तारीख कल तय की गई है। यदि आरोपी कल कोर्ट में पेश नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में LPG की आपूर्ति पर लगी लिमिट, किसे मिलेगी पहले गैस, जान लें बुकिंग के नए नियम

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, सूदखोरी के मामलों में उनकी पत्नियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि तोमर बंधु लंबे समय से सूदखोरी का कारोबार कर रहे थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

See also  LPG की किल्लत के बीच मारपीट, गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

गौरतलब है कि रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ एक के बाद एक कई मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों आरोपी भाइयों पर महंगे ब्याज दरों पर पैसे देकर उनसे जबरदस्ती वसूली करने के आरोप लगे हैं। साथ ही अन्य कई मामलों में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुए थे।

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Leave a Reply