छत्तीसगढ़

कबरा हाथी का दहशत: 20 स्कूलों में दी गई छुट्टी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों कबरा हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए एहतियातन करीब 20 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों में आगामी आदेश तक छुट्टी घोषित की गई है।

जानकारी के अनुसार, 18 हाथियों का दल तेंदुटिकरा और सरमा जंगल के बीच विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से आसपास के गांवों में खतरा बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

इधर, वन विभाग का अमला हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। वनकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हाथियों के दल को पहाड़ी इलाकों की ओर जाने से रोका जा सके। इसके लिए वन विभाग की टीम तमाम उपाय कर रही है।

See also  अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम

वहीं, कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास लगातार चौथे दिन भी जारी है, लेकिन अब तक वन विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है। लगातार कोशिशों के बावजूद कबरा हाथी को काबू में नहीं किया जा सका है। ऐसे में क्षेत्र में वन विभाग की टीम अलर्ट पर है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply