छत्तीसगढ़

एनटीपीसी के लेबर कॉलोनी में सिलेंडर लीक, आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छपोरा स्थित एनटीपीसी प्लांट की लेबर कॉलोनी में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस लीक हुई और उसमें आग लग गई।इस घटना में आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लॉक के ग्राम छपोरा में सोमवार की रात 7 बजे NTPC लारा में काम करने वाले मजदूर लेबर कॉलोनी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज होने से कमरे में आग लग गई, जिससे आधे दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

घायलों में सरवानी निवासी खीरराम पटेल (36 वर्ष), सक्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव (44 वर्ष), बिहार निवासी मंजय कुमार (22 वर्ष), खरसिया सरवानी निवासी उपेन्द्र डनसेना (38 वर्ष) समेत 7 लेबर शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सिलेंडर लीक के कारण का पता नहीं चल पाया है।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply