छत्तीसगढ़

स्टेट बैंक में चोरी की कोशिश: दीवार तोड़कर अंदर घुसा चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के तोंगपाल ग्राम में बड़ी वारदात की कोशिश सामने आई है। यहां के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीती रात चोर दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी चोर की गतिविधियां कैद हो गई हैं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर चोरी की नीयत से बैंक में दाखिल हुआ था।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक बैंक से किसी बड़े सामान या नकदी की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक परिसर को पुलिस ने घेराबंदी कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply