परेशानी का सबब बना जमड़ी नाला सड़क पुल, बाढ़ का कहर,,, सिवनी सुखरीकला सड़क मार्ग बंद

जांजगीर-चांपा। सिवनी सुखरीकला सड़क मार्ग के मध्य स्थित जमड़ी नाला का सड़क पुल अंचल के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस मार्ग पर दिन रात भारी वाहनों के चलने के सड़क पुल सड़क मार्ग से काफ़ी नीचे दब गईं है। वहीं सड़क पुल की स्थित बहुत ही जर्ज़र हो चुकी है। जो कभी भी टूट सकती है। इस समय यह सड़क पुल बारिश के पानी मे डूब गईं है। पुल से करीब चार फीट ऊपर पानी बह रहीं है। जिससे सिवनी सुखरीकला मार्ग दो दिन से बंद है।

पिछले माह बाढ़ मे फंसा था भारी वाहन,,,
उल्लेखनीय है कि पिछले माह इस सड़क मार्ग के पुल से करीब पांच फीट ऊपर पानी बह रहीं थीं। इस बीच सिवनी की ओर से बहेराडीह जा रहीं भारी वाहन को पार किया जा रहा था। उसी समय सड़क पुल के बिचोबीच भारी वाहन फ़स गई थीं। जिसे करीब पंद्रह घंटे बाद भारी मशक्क्त करके बाढ़ से बाहर निकाला गया था। जबकि बाढ़ मे डूबे सड़क पुल से पार नहीं करने की चेतावनी देते हुए चाम्पा पुलिस ने बाकायदा लाल झंडा लगाया था। उसके बाद भी भारी वाहन धड़ल्ले से पार किया जाना ड्राइवर को भारी महंगा पड़ गया था। आज भी भारी वाहन पानी मे डूबे हुए जर्जर सड़क पुल से भारी वाहन पार किया जा रहा है। जिससे कभी भी जर्जर पूरा क्षतिग्रस्त हो सकती है। जबकि क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस पुल पर भारी वाहन के परिचालन पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग कलेक्टर के जन दर्शन मे कई बार कर चुके है। फिर भी भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबन्ध नहीं लगाने से क्षेत्र के ग्रामीणों मे प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश ब्याप्त है।




