छत्तीसगढ़

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पेट्रोल पंप सील, संचालकों में मचा हड़कंप

बालोद. बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले वाले पेट्रोल पंप के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसडीएम नूतन कंवर ने कलेक्टर के निर्देश पर लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप को सील किया है. इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला बालोद जिले का है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

बालोद एसडीएम नूतन कुमार कंवर ने बताया कि ढाई घंटे के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि पंप संचालक लगातार बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहा था, जो नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के नियमों का उल्लंघन है, इसलिए पंप को सील करने की कार्रवाई की गई है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बता दें कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने 1 अगस्त 2025 को इस अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply