छत्तीसगढ़

आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुक

रायपुर. राजधानी रायपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक (Dog Bite Case) देखने को मिला है. बीरगांव के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने दो साल की मासूम अनाया पर हमला कर दिया. बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और सिर, गाल और हाथों पर गंभीर रूप से काट लिया. बच्ची के सिर से दो जगह मांस का हिस्सा निकल गया है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टरों की टीम घायल बच्ची के इलाज में जुटी है, और सिर की दो जगह सर्जरी की तैयारी चल रही है. बच्ची के पिता गुलाम मुस्तफा, जो ऑटो चालक हैं, और उनका परिवार सदमे में है.

See also  आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 200 पदों पर चयन सूची घोषित

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि रात में अकेले निकलना मुश्किल हो गया है. कुत्ते सड़कों पर लोगों को दौड़ाते और घेर लेते हैं. बीरगांव में रोजाना 10 से 15 लोग कुत्तों के हमले का शिकार बन रहे हैं. निगम के पास कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी की कोई व्यवस्था नहीं है. साथ ही, सरकारी अस्पतालों में कुत्तों के काटने के बाद लगाए जाने वाले इंजेक्शन की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply