छत्तीसगढ़

ब्लेड से गला काटकर युवक ने की आत्महत्या, सगाई टूटने के बाद नहीं लग रहा था रिश्ता

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर पर बाथरूम में ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि युवक की सगाई टूटने के बाद रिश्ता नहीं लग रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहता था।

See also  अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि 30 वर्षीय मृतक भूपेंद्र कुमार सेन पिता नरेंद्र कुमार सिंह वार्ड क्रमांक 2 अहिवारा में रहता था और घर पर ही किराना दुकान चलता था। आज सुबह 8 बजे के करीब बाथरूम में ब्लेड से युवक ने खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली।

See also  अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

टीआई ने बताया, मृतक अपने माता-पिता एवं दो भाइयों के साथ रहता था। युवक अविवाहित था। परियोजना ने घटना की सूचना दी, जिस पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply