रायपुर

CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 10 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

रायपुर

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की जमानत याचिका कोर्ट ने मंजूर कर ली है. बघेल को 10 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है. रायपुर जिला न्यायालय के वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि नंद कुमार बघेल को आज ही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जेल से छोड़ दिया जाएगा. बघेल तीन दिन से जेल में ही बंद थे. नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ बयानबाजी की थी, जिसको अपमानजनक मानेत हुए उनके खिलाफ 4 सितंबर को डीडी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था.

See also  गणेश विसर्जन झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची लेकर आए 60 बदमाश गिरफ्तार, 10 विशेष टीमों का किया गया था गठन

Related Articles

Leave a Reply