छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार सूमो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार सूमो कार ने रोड किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर-दंतेवाड़ा हाईवे पर सूमो कार अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के पास खड़े व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूमो में सवार एक महिला की भी हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जगदलपुर के रहने वाले पूर्व सहायक आयुक्त दंतेवाड़ा आनंद सिंह का परिवार घायल हुआ है। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

घटना के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में जारी है। फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply