छत्तीसगढ़

जल्द काम पर लौट सकते हैं NHM कर्मचारी: स्वास्थ्य मंत्री बोले- 10 सूत्रीय मांगों में से चार पूरी, 3 के लिए बनाई गई है कमेटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर है। प्रदेशभर के कर्मचारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा भी सौंप दिया है। वहीं इस बीच अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, NHM कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से चार मांगों को पूरा कर दिया गया है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- बचे हुए तीन मांगों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जिस पर चर्चा की जा रही है। NHM के हड़ताल के चलते प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, मामले में NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत हुई है इस दौरान उन्होंने अपनी सहमति जताई है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड


जायसवाल ने कहा- NHM कर्मचारियों से बातचीत और मांगे पूरी होने के बाद काम पर लौट जायेंगे। जिसके बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं यथावत हो जाएगी। बता दें कि, हड़ताल के दौरान सरकार ने कई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही अन्य को काम पर लौटने के लिए अल्टीमेटम भी जारी किया था।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर


प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री जायसवाल ने कहा कि, अगर कर्मचारी अपनी हड़ताल बंद करके काम पर नहीं लौटेंगे तो हमें नई भर्तियों पर विचार करना होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा- इसके लिए दो- तीन दिन के भीतर विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply