छत्तीसगढ़

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : तीन महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

कोंडागांव। जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के मीरमिंडा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

मृतका की पहचान रुचिका चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उसकी शादी महज तीन महीने पहले मीरमिंडा गांव निवासी राधेश्याम चौहान से हुई थी। मृतका की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि शादी से पहले राधेश्याम का किसी और के साथ अवैध संबंध था और वह अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता था। इसी बात को लेकर राधेश्याम और रुचिका के बीच आए दिन झगड़े होते थे।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

परिजनों के अनुसार, बीती रात राधेश्याम के घरवालों ने रुचिका के मायके वालों को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इसके कुछ ही देर बाद रुचिका की मौत की खबर दी गई। अब रुचिका के परिवार का आरोप है कि राधेश्याम और उसके परिवार ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत कोंडागांव सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply