छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुहानी की मौत, बहन की हालत गंभीर

दुर्ग. भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थी. इस दौरान कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के सामने मोड़ पर तेजी से आ रहे एक ट्रेक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सुहानी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन खुशी को लोगों ने श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, लेकिन उसकी खराब स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. इधर आज सुहानी के पिता और और परिजन सुपेला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

Related Articles

Leave a Reply