छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से 27 मवेशियों की मौत, 3 परिवारों की आजीविका संकट में

रायपुर / अभनपुर। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र के पारागांव में मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। महानदी तट के पास आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरी-बकरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम में अचानक बदलाव के बाद तेज बारिश शुरू हुई और उसी दौरान जोरदार बिजली गिरने की घटना हुई। हादसे के वक्त सभी मवेशी चराई के लिए बाहर थे। इस दुर्घटना से गांव के तीन परिवारों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि यही पशुधन उनके रोज़गार का प्रमुख साधन था। लोगों ने तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।

See also  किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे की दर्दनाक हत्या, महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश से सनसनी

Related Articles

Leave a Reply