छत्तीसगढ़

जशपुर में गैंगरेप फिर पीड़िता की हत्या की कोशिश, दरिंदों की तलाश जारी

जशपुर। जिले में पहाड़ी कोरवा युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां तीन बदमाशों ने जबरन युवती को जंगल मे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने युवती के सिर को पत्थल से कुचल दिया। जिसके बाद बदमाशों ने डर से पीड़िता को ओमनी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जब युवती लहूलुहान हालात में घर पहुंची तो बदमाशो ने डर की वजह से ओमनी वाहन में ईलाज कराने बगीचा अस्पताल पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने एफआईआर दर्ज नही कराने का धमकी दिए थे। पीड़िता के पिता ने बगीचा थाने पहुंचकर तीनो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

See also  SDM ने पत्रकार पर बोला हमलाः लात व डंडे से कई वार किये, पत्रकारों का फूटा गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतवानी

उल्लेखनीय है कि, बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने के नाम पर पहाड़ी कोरवा लड़की को हवश का शिकार बनाया। लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले बेहोश किया और फिर उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों के दुष्कर्म से युवती प्रेगनेंट हो गई थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply