छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

माँ दुर्गा के दर्शन कर लौटी नवविवाहिता का फांसी पर झूलता मिला शव, पुलिस के उड़े होश

जांजगीर-चांपा। नवरात्र के बीच जांजगीर-चांपा जिले के खोकसा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मायके आई नवविवाहिता नम्रता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े एक बजे पति-पत्नी नैला दुर्गा उत्सव देखकर लौटे थे। इसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात घरवालों ने देखा कि नम्रता कहीं गायब है। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह पास ही बंद पड़े रामरतन साहू के मकान में चली गई थी। छत के रास्ते अंदर पहुंचकर कमरे का शटर खोला और दुपट्टे से फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply