छत्तीसगढ़

डॉक्टर पर मधुमक्खियों ने किया हमला: भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक की मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मधुमक्खियों के हमले का मामला सामने आया है। यहां पर मधुमक्खियों ने डॉक्टर सुशांत विस्वास पर हमला कर दिया। इस दौरान वे हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए और अंत में उनकी मौत हो गई। 45 वर्षीय डॉक्टर सुशांत पर घर से कुछ दूरी पर मधुमक्खियों ने हमला किया था।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मधुमक्खियों के हमले के दौरान डॉक्टर बेहोश हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। डॉ. विस्वास भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक थे।

Related Articles

Leave a Reply