छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लगाई दौड़

जांजगीर-चांपा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे जिले में “राष्ट्रीय एकता दिवस” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 12 थाना और 4 पुलिस चौकी क्षेत्र में एक साथ “रन फॉर यूनिटी” (Run For Unity) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों—जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जांजगीर मुख्यालय में यह दौड़ नेताजी चौक से शुरू होकर कचहरी चौक से होते हुए हाई स्कूल मैदान स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहां दौड़ का समापन हुआ।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

दौड़ के अंत में सभी प्रतिभागियों को “राष्ट्रीय एकता की शपथ” दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
पुलिस विभाग की सभी शाखाओं — थाना जांजगीर, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, महिला सेल और यातायात शाखा — के कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply