छत्तीसगढ़

सराफा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। शहर में शनिवार को हुई सराफा कारोबारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शीतल नगर निवासी संतोष आचार्य, जो सराफा व्यवसाय से जुड़े थे, की आठ हमलावरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना को जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

सूत्रों के अनुसार वारदात शनिवार दोपहर की है, जब संतोष आचार्य घर पर अकेले थे। इसी दौरान आठ आरोपी घर पहुंचे और कथित रूप से सब्बल (लोहे की रॉड) का इस्तेमाल कर मुख्य दरवाजे को तोड़कर भीतर घुस गए। घर में घुसते ही हमलावरों ने संतोष पर हमला कर दिया और लात-घूंसों एवं डंडों से बेरहमी से पिटाई की।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने संतोष को घसीट कर घर से बाहर लाया, फिर पास में खड़ी एक कचरा गाड़ी में डाल दिया और उन्हें सराफा लाइन क्षेत्र में ले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने फिर से संतोष पर जानलेवा हमला किया। लगातार मारपीट के चलते मौके पर ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

See also  शादी समारोह में आई बुजुर्ग महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार, हमलावरों ने वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनसे पूछताछ जारी है।

See also  गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन और पुराने विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। संतोष और आरोपियों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर कई बार कहासुनी भी हुई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आ सकता है कि क्या इस घटना के पीछे कोई और साजिश या बड़ा षड्यंत्र शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply