छत्तीसगढ़

सीएम का जनदर्शन: भारी संख्या में पहुॅचे लोग, समस्याओं का किया गया निराकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों से मुलाकात की। जहां लोगों ने सीएम को अपनी व्यथा सुनाई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्या सुनकर निराकरण किया गया। कार्यक्रम के बाद जनदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, लंबे अंतराल के बाद जनदर्शन का आयोजन हुआ। इस बार जनदर्शन में 915 आवेदन प्राप्त हुए।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

उन्होंने आगे कहा कि, स्वेच्छानुदान, निर्माण कार्य, स्थानांतरण, राजस्व, PM आवास के मामले थे। तत्काल समाधान करने वाले मामलों का निराकरण हुआ। 4 व्हील चेयर, 2 वॉकर दिव्यागों को दिया गया। 90 हजार रूपये का चेक रग्बी प्लेयर दिव्यांग को दिया गया। छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाने वाले दिव्यांग को 5100 रुपए दिए और 5 लोगों को हियरिंग मशीन दिया गया है। बचे हुए आवेदनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply