कोरबाछत्तीसगढ़

हसदेव नदी में डूबे तीन युवकों में से दो की लाश बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोरबा। कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन युवकों में से दो युवक की लाश बरामद हो चुकी है लेकिन तीसरे का शव अब तक मिला है। सोमवार की दोपहर से तीनों लापता थे,जिनके कपड़े नदी किनारे पाए गए। तीनों की पानी में डूबने की आशांक पर एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यु अभियान चलाया। दो दिन तक चले रेस्क्यु अभियान के बाद सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश तो मिल गई लेकिन आशुतोष सोनकर का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दोनों की लाश जलकुंभी में फंसी हुई पाई गई है। आशुतोष का शव भी नदी में कहीं फंसा होगा। टीम ने रेस्क्यु अभियान को रोक दिया है। शुक्रवार को एक बार फिर से रेस्क्यु अभियान चलाया जाएगा।

See also  सात लाख इनामी नक्सली दंपती किया सरेंडर, भेदभाव और हिंसा से तंग आकर किया समर्पण

Related Articles

Leave a Reply