छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बड़ा हादसा: चार बच्चे तालाब में नहाने पहुंचे, दो को ग्रामीण ने बचाया, दो की हुई मौत

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार अवकाश के दिन चार छात्रों के लाल खदान स्थित महमंद तालाब में डूबने की दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। दोपहर नहाने पहुंचे ये चार छात्र अचानक गहरे पानी में फंस गए। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो को SDRF की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने संघर्ष करते हुए दो छात्रों को जीवित बाहर निकाला। उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। वहीं दो छात्रों के शव SDRF द्वारा तालाब से बरामद किए गए। चारों 10वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं, जो रविवार की छुट्टी के कारण तालाब में नहाने पहुंचे थे। यह हादसा अभिभावकों के लिए बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

पुलिस ने की लोगों से अपील
लोगों का कहना है कि छुट्टी के दिनों में बच्चों की गतिविधियों, उनके आने-जाने और वे किन दोस्तों के साथ कहाँ जा रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी माता-पिता को होनी चाहिए। कई बार बच्चे बिना बताए ऐसे स्थानों पर पहुंच जाते हैं। जहाँ सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं होते। पुलिस भी अपील कर रही है कि माता-पिता बच्चों पर नजर रखें और उन्हें जोखिम वाले स्थानों, विशेषकर तालाब, नदी और बांध जैसे इलाकों में जाने से रोकें।

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

Related Articles

Leave a Reply