छत्तीसगढ़

CG Big News: देखते ही देखते बीच रास्ते ट्रक समेत जल गई 70 सोल्ड बाइक

बलौदाबाजार

राह चलते लोग और गांववासी हैरान रह गए जब चलती ट्रक का टायर फटने से ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रक में लोड बजाज कंपनी के 70 सोल्ड बाइक जल गए। घटना गिधौरी थाने के हसुवा के मुख्य मार्ग की है। आग लगते ही ड्राइवर ने गाड़ी साइड में लगा कर कूद के अपनी जान तो बचा ली लेकिन ट्रक में लोड 70 नई बाइक्स को निकालने का कोई मौका नहीं मिला, फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, टीम द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। ट्रक में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल भरी है। घटना की वज़ह से सड़क में आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस और स्थानीय निवासी मिलकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

See also  सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म; पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो

Related Articles

Leave a Reply