छत्तीसगढ़

गुड़ फैक्ट्री की आड़ में बनाई जा रही थी नकली शराब: पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कवर्धा। जिले में नकली शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ी क्षेत्र में चल रहे अवैध देशी शराब के गोरखधंधे की सूचना पर जिला पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और इसके निर्माण की सामग्री बरामद की। मामले मे पुलिस ने पोड़ी के पूर्व सरपंच नंदकुमार कुर्रे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से नकली शराब बनाई जा रही थी। मौके से बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल‑स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन और पैकिंग मशीन बरामद हुई हैं।

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पोड़ी चौकी में पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है, जैसे यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से लाई जा रही थी और तैयार नकली शराब किस क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के घोर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply