छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : शराब से भरी माजदा गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखरी पेटियां

जांजगीर चाम्पा। बिलासपुर से रेडा सरिया रायगढ़ जिले की ओर जा रही एक माजदा गाड़ी, जिसमें इंग्लिश और देसी शराब बड़ी मात्रा में भरी हुई थी, देर रात हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार CG 10 BE 931 नंबर की यह माजदा गाड़ी जब पामगढ़ के जुनेजा पेट्रोल पंप के पास पहुँची, तभी लगभग रात 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

गाड़ी पलटते ही शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब किस उद्देश्य से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने गाड़ी और शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply