छत्तीसगढ़

अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा जेल, जमानत याचिका भी की ख़ारिज

रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। अमित बघेल ने आज जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे थे। जहां पर भारी गहमागहमी के माहौल में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ़्तारी के बाद शुक्रवार को ही पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा के कोर्ट में पेश किया गया था। थोड़े देर में कोर्ट का फैसला भी सामने आ गया है जिसके अनुसार, अमित बघेल 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

See also  सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब 1.5 लाख तक इलाज होगा मुफ्त

पुलिस कस्टडी में किया था माँ का अंतिम संस्कार
अमित बघेल ने मां के अंतिम-संस्कार के शामिल होने के लिए अमित बघेल ने आवेदन दिया है। वहीं पुलिस कस्टडी के साथ मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। जिनका उनके पैतृक गांव पथरी में अंतिम संस्कार किया जायेगा। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था।

See also  निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी
थाने के बाहर में बड़ी संख्या में क्रांति सेना के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि माहौल न बिगड़े। वहीं कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

See also  तालाब में डूबने दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने की कोशिश में बहन भी डूबी, गांव पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply