छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा:टेंट लगाने के दौरान करेंट से युवक झुलसा, ग्रामीणों ने बिजली तार हटाने दिया था आवेदन

जांजगीर-चांपा: अकलतरा के पोड़ी दल्हा में टेंट लगाने के दौरान टेंट लगाने वाले लड़के को 11 सौ केव्ही तार से झटका लगा । युवक को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया । बताया जा रहा है कि पोड़ी दल्हा में खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह का सम्मान समारोह आयोजित होना है और इसकी तैयारी में ग्रामीण लगें हुए थे । शुक्रवार को शाम 4.00 बजे खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह , चुन्नी लाल साहू पूर्व विधायक, सत्यलता मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष, महादेव नेताम जिला पंचायत सदस्य , पवन यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तथा सुधा नवल सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष का आगमन होना है जिसके लिए परसाही नाला से टेंट किराये मे मंगाया गया था और इसे लगाने उसी गांव का युवक विकास जगत पिता छेदीलाल जगत आया था । यह सम्मान समारोह पोड़ी दल्हा के अटल चौक में आयोजित होना है वहां से 11 सौ केव्ही का तार गुजरा है जब वह टेंट लगाने लोहे के पाइप का सांचा लगा रहा था तभी तार से उसका स्पर्श हुआ और एक एक तेज बिजली का झटका युवक को लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा । लोगों ने देखा और उसे तुरंत अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसका इलाज जारी है । मामले की सूचना अकलतरा थाना में दे दी गई है ।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

ग्रामीणों ने वहां से तार हटाने दिया था आवेदन

विदित हो कि अटल चौक गांव का सबसे व्यस्ततम जगह है और वही गांव का बाजार लगता है और बाकी दिनों में भी वहां भीड़ रहती है क्योंकि वहां बने कांप्लेक्स में दुकानें हैं साथ ही आसपास भी स्कूल और अन्य दुकाने है वहां से 11 सौ केव्ही तार जो काफी नजदीक से गुज़री है वहां हमेशा ख़तरा बना हुआ था । ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वहां बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था जिसे वहां के दुकानदारों ने विरोध कर नही लगाने दिया था वहां हमेशा भीड़ होने के कारण खतरा निरंतर बना था लेकिन लाख आवेदन और सावधानी के बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान खतरे में पड़ गयी है । आये दिन हो रही ऐसी सैकड़ों घटनाओं के बाद भी बिजली विभाग नहीं चेता जिसका खामियाजा युवक को भुगतना पड़ रहा है । लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाह इंजीनियरो पर कार्यवाही होनी चाहिए ।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply