छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बेटे के दाह संस्कार के नाम पर वसूले 40 हजार, एक लाख 10 हजार की और डिमांड, SP से न्याय की गुहार

जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव क्षेत्र में सामाजिक लोगों द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सारागांव निवासी मुरारी लाल सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि पुत्र के निधन के बाद समाज के कुछ लोगों ने उस पर गांजा बेचने का झूठा आरोप लगाकर दाह संस्कार के बदले पहले 40 हजार रुपये वसूले और बाद में एक लाख 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की। इंकार करने पर उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट और धमकी दी जाने लगी।

See also  धान बिक्री में देरी से टूटी किसान की उम्मीद: आदिवासी महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, 150 किसान अब भी परेशान

आरोप है कि उसे फंसाने के लिए बार-बार थाना सारागांव में शिकायतें की गईं, हालांकि तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। पीड़ित ने थाना प्रभारी पर भी प्रताड़ना और मिलीभगत का आरोप लगाया है। हाल ही में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना का भी जिक्र किया गया है।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply