छत्तीसगढ़

तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा, बेटी को तैरना सिखाते समय बहे पिता-बेटी, पिता का शव मिला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है। वहीं बच्ची की तलाश जारी है। यह घटना पीपरछेड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि पिता अपनी 12 साल की बेटी को तैरना सिखा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर (35 वर्ष) अपनी बेटी पल्लवी गंजीर (12 वर्ष) के साथ नहर में उतरे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। घटना के दौरान एक अन्य बच्ची दामिनी (निवासी पीपरछेड़ी) भी बहने लगी थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

See also  JANJGIR CHAMPA NEWS:जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला: जरूरतमंद परिवारों को मिला सपनों का आशियाना

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तांदुला बांध और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया, ताकि खोजबीन में मदद मिल सके। गोताखोरों की टीम भी लगातार तलाश में जुटी रही।

कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पिता यमन गंजीर का शव नहर से बरामद कर लिया है, जबकि बेटी पल्लवी की तलाश अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply