छत्तीसगढ़

NEET की परीक्षा देने के लिए सहेली के साथ आई छात्रा की करंट से मौत

PG में रहने के दौरान छत पर कपड़े सुखाते समय तार की चपेट में आई

भिलाई

धमतरी से NEET की परीक्षा देने के आई छात्रा की भिलाई में करंट लगने से मौत हो गई। दोनों सहेलियां यहां पीजी में रह रही थीं। छत पर कपड़े सुखाने के दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गई। सहेली व अन्य लोग अस्पताल ले गए, पर बचाया नहीं जा सका। बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, धमतरी के सांगरा निवासी पायल गंगले (21) पुत्री गजाधरराम गंगेले कुछ दिन पहले NEET देने के लिए अपनी सहेली के साथ भिलाई आई थी। दोनों सहेलियां रिसाली के प्रगति नगर में रहने वाले सोनी परिवार के मकान में पेईंग गेस्ट के तौर पर रह रही थीं। रविवार को NEET होने के बाद दोनों सहेलियां वहीं रुक गईं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे दोनों सहेलियां छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। कपड़े फैलाने के दौरान वहीं से गए पायल बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से बेसुध होकर छत पर गिर पड़ी। यह देख उसकी सहेली ने अन्य लोगों को जानकारी दी और सेक्टर-9 स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। परिजन शव लेकर गृह नगर चले गए हैं।

See also  गन्ने के खेत में भीषण आग से हड़कंप: 7 एकड़ फसल जलकर राख, आग पर काबू पाने में जुटे ग्रामीण और किसान

Related Articles

Leave a Reply