छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्टेचू को उखाड़ कर फेंका , क्षेत्र में फैला भारी तनाव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की मूर्ति को लेकर गौरेला में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ज्योतिपुर चौक पर स्थापित अजीत जोगी की प्रतिमा को बीती रात चोरी-छिपे हटा दिया गया. हैरानी की बात है कि मूर्ति हटाए जाने की जानकारी न तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी को थी और न ही संबंधित ठेकेदार को. घटना को लेकर आम नागरिकों में भरी आक्रोश है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूर्ति को उसके पैरों से तोड़कर बेहद अपमानजनक तरीके से हटाया गया और रात के अंधेरे में नगरपालिका परिसर के पास स्थित एक गंदी जगह पर फेंक दिया गया. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय नागरिकों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि मूर्ति को तत्काल पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए. लोगों का कहना है कि यदि मूर्ति को वापस उसी जगह नहीं लगाया गया, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply