छत्तीसगढ़

ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के दुम्हनी मोड़ के पास यह दुर्घटना हुआ है. देर रात धान लोड कर ले जा रही ट्रक से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकराने से दो लोगों की मौत हो गई.  मृतकों की पहचान कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन (37 साल) और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 साल) के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

See also  कंटेनर में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, दो मजदूरों की जलकर मौत, एक ने खिड़की तोड़कर बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply