छत्तीसगढ़

बकरा भात खाकर पूरा गांव दहशत में: बली का बकरा रेबीज संक्रमित था, सरपंच- उप सरपंच पर लगे गंभीर आरोप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सरगंवा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बली देकर उसका मांस ग्रामीणों को परोसा गया। इस मांस का सेवन गांव के लगभग 400 लोगों ने किया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। यह घटना 28 दिसंबर को गांव में आयोजित निकाली पूजा के दौरान हुई।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू रजवाड़े से बकरा खरीदा था। जिसे पहले से ही एक रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था। इसके बावजूद बकरे की बली दी गई और उसका मांस सामूहिक भोज में परोसा गया। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। लोग संक्रमण के डर से सहमे हुए हैं और स्वास्थ्य विभाग से गांव में तत्काल चिकित्सा शिविर लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बकरा संक्रमित था।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

इस पूरे मामले में सरपंच और उपसरपंच सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply