छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: फिशरीज-इंस्पेक्टर परीक्षा में विपुल सिंह ने किया टॉप, मुंबई में पीएचडी कर रहे छात्र ने छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से आयोजित फिशरीज इंस्पेक्टर परीक्षा में जांजगीर-चांपा जिले के सेमरा गांव के विपुल सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। व्यापम ने 30 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम घोषित किया।

विपुल अभी मुंबई में सीनियर रिसर्च फेलोशिप कर रहे हैं। उन्होंने प्राथमिक और हाई स्कूल की शिक्षा जांजगीर से प्राप्त की। इसके बाद कोटा में कोचिंग ली। CIFE की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रहे और गोल्ड मेडल भी हासिल किया। वह मुंबई में फिशरीज पर पीएचडी भी कर रहे हैं।

See also  फंदे पर लटके मिले दो दोस्त : जन्मदिन पर पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर एक साथ दे दी जान

विपुल के पिता है शिक्षक

नवागढ़ ब्लॉक के गौरव ग्राम सेमरा निवासी विपुल के पिता शिक्षक हैं। विपुल प्राथमिक शिक्षा से ही होनहार छात्र रहे हैं। परिणाम की सूचना मिलने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता ने फोन पर ही बेटे को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार

See also  कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, 12 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव

विपुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply