छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती शहर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, नशे में धुत्त युवक ने महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

सक्ती।  सक्ती शहर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहाँ राम मंदिर के पास सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर नशे में धुत्त एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है जिन्हें ईलाज के लिए समुदाईक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

See also  खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई : 214 छापे में 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नशे की हालत में सत्संग स्थल पर पहुंचा और बुजुर्ग महिलाओं से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा जब महिलाओं ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी युवक ने पास में पड़े डंडे को उठाकर महिलाओं पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हमले की सूचना मिलते ही मोहल्ले वासियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घायल बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी नशे की हालत में मोहल्ले में उत्पात मचाता रहा है, लेकिन इस तरह का जानलेवा हमला पहली बार हुआ है। राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

See also  बीजापुर के बाद अब कोंटा आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा गर्भवती

Related Articles

Leave a Reply