Uncategorized

विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश फूटा, किया सीएम का पुतला दहन

बिर्रा/जैजैपुर

जैजैपुर विधायक एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के विरोध में आज जैजैपुर की सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा सरकार की दमनकारी, तानाशाही और बदले की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिर्रा चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर यह साफ संदेश दे दिया कि अब चुप नहीं बैठेंगे, संघर्ष सड़क से सदन तक जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक हथियार बना लिया गया है। जनता के हक़ की बात उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को झूठे और मनगढ़ंत मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है, ताकि सरकार अपनी नाकामियों—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था—से ध्यान भटका सके। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तानाशाही नहीं चलेगी, जनता की आवाज़ को कैद नहीं कर पाओगे, बालेश्वर साहू को तुरंत रिहा करो, जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
कांग्रेस ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बंद नहीं की और बालेश्वर साहू को तत्काल रिहा नहीं किया, तो यह आंदोलन जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेशव्यापी जनआंदोलन में तब्दील होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और प्रशासन की होगी।इस विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि विशाल सिसोदिया, कमलेश कश्यप, संतन महंत, विधानसभा अध्यक्ष रज्जाक खान, उपाध्यक्ष विनोद खुटे, कृष्णा साहू, मनोज चंद्रा, चंद्रभाष ठाकुर, आजम खान, प्रदीप पटेल, लक्ष्मी चौहान, सुनील चंद्रा, विजय जोशी, खिरेन्द्र जायसवाल, मयंक दिवान, लोकेंद्र कश्यप, पितांबर कश्यप, भूपेन्द्र साहू, संजू साहू, चिरंजीव साहू, यशोदा लाल, दूधनाथ साहू, दिनेश साहू, प्रदीप देवांगन, किशन देवांगन, करन देवांगन, अभिषेक पटेल, राजू आदित्य, आशीष खुटे, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  The Curious World of Online Casino Licensing: What You’re Really Signing Up For

Related Articles

Leave a Reply