छत्तीसगढ़

राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और मादक पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क के बीच पुलिस विभाग को उस समय बड़ा झटका लगा, जब एक आरक्षक ही तस्करी में संलिप्त पाया गया। टिकरापारा पुलिस ने आरोपी आरक्षक हिमांशु बर्मन को दबोचते हुए उसके पास से 1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

See also  साथ बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद एक ने ली दूसरे की जान

खाकी वर्दी में छिपा नशा तस्कर गिरफ्तार
टिकरापारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरक्षक हिमांशु बर्मन को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे सूखा नशा में उपयोग किया जाता है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति चाहे वह पुलिस विभाग का हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  सुहागिनें रखेंगी वट सावित्री का व्रत : पति की लम्बी आयु के लिए करेंगी कामना, जानें पौराणिक महत्व

सप्लायर की तलाश, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अब सप्लायर तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि आरक्षक कितने समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और इसके पीछे अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

See also  देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये लीटर बढ़े दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

Related Articles

Leave a Reply