छत्तीसगढ़

भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया के स्टील फैक्ट्री में भीषण आग

भिलाई

भिलाई के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. भीषण आग से लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया.

स्टील फैक्ट्री में भीषण आग: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवम इन्फोटेक फैक्ट्री में स्टील प्लेट बनाने का काम होता है. मंगलवार सुबह अचानक आग की लपटें दिखने लगी. देखते ही देखते आग काफी फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

आग बुझाने में लगे 2 घंटे: फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की सूचना मिलने के बाद एहतियात के तौर पर पास की दूसरी फैक्ट्रियों को खाली कराया गया. फैक्ट्री से कई मजदूरों को बाहर निकाला लिया गया जिससे जन हानि नहीं हुई. फैक्ट्री मालिक के मुताबिक लाखों का सामान जल कर खाक हुआ है. नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में आग की घटनाएं: रविवार को महासमुंद जिले के बसना में एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई. Volvo C40 Recharge SUV इलेक्ट्रिक कार राजधानी रायपुर के रहने वाले सौरभ राठौर की है. जिसमें वह अपने तीन साथियों के साथ रायपुर से धरसींवा जा रहा था. इसी दौरान बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास उनकी कार चलते चलते अचानक बंद हो गई. कार दोबारा ऑन करने पर उसके पिछले हिस्से में आग लग गई. देखते ही देखते कुछ ही देर में 65 लाख रुपये की यह कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. कार सवार लोगों ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. बीते 17 जनवरी को बीएसपी के रॉड एंड वायर मिल में भीषण आग लग गई थी. जिससे मिल में लाखों रुपयों का नुकसान हुआ था. शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण पता चला था.

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply