छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पेंडरी सुकली नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश, शव मिलने से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पेंडरी सुकली नहर में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

नहर में महिला की लाश दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिला नहर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

See also  SBI बैंक में घुसे चोर, चार ताले तोड़कर लॉकर रूम तक पहुंचे, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पेंडरी सुकली नहर में महिला का शव मिलने की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply