छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप : कैदी ने हंसिया से गला रेतकर की आत्महत्या की कोशिश, जांच कर रही पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश कर जेल प्रशासन को हिला कर रख दिया। कैदी ने जेल परिसर के भीतर ही हंसिया से अपना गला रेत लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। घायल कैदी को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

See also  जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला : हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई है उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाला कैदी विकास कश्यप हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी ही दादी की हत्या की थी, जिसके बाद उसे दोषी ठहराया गया था। 2मामले की जांच कर रही पुलिस
आपको बता दें कि, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जेल के भीतर कैदी के पास हंसिया कैसे पहुंची।

See also  एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी : सीएम साय ने युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply