छत्तीसगढ़

7वीं कक्षा के छात्र का कमाल : बनाया स्मार्ट चश्मा, वाहन चालक को झपकी आई तो अपने आप बजेगा अलार्म

खैरागढ़। वाहन चलाते समय नींद की एक छोटी सी झपकी भी बड़े सड़क हादसे की वजह बन सकती है। इस समस्या का समाधान खोजने के लिए खैरागढ़ के सातवीं कक्षा के एक छात्र ने अनोखा स्मार्ट चश्मा तैयार किया है। नींद आते ही यह चश्मा अलार्म बजाकर चालक को सतर्क करेगा। खास बात यह है कि छात्र के इस मॉडल को जिला स्तर पर पहला और संभाग स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। अब इसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दबका में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले छात्र डीगेन्द्र सिन्हा ने यह स्मार्ट चश्मा तैयार किया है। दुर्ग में आयोजित जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले में उन्होंने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया।

चश्मे में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। चालक को नींद की झपकी आते ही सेंसर सक्रिय होकर अलार्म बजाने लगता है। इतना ही नहीं, अलार्म के बाद भी चालक सतर्क नहीं होता, तो चश्मे में लगे सिस्टम से पानी का फव्वारा छोड़ने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि चालक तुरंत जाग सके। 

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

इस मॉडल को शिक्षक अजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक अन्य मॉडल भी बनाया है, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने पर बाइक चालक को अलार्म के जरिए सतर्क किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply