छत्तीसगढ़रायगढ़

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने जंगल में गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा उसके सहयोगी जयकिशन धोबा को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़िताओं की निजता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय बालिका की आरोपी से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और 14 फरवरी को लैलूंगा बुलाया। बालिका अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ वहां पहुंची, जहां आरोपी अपने साथी के साथ दोनों को मोटरसाइकिल से ग्राम सोनाजोरी जंगल ले गया और दोनों के साथ दुष्कर्म कर घटना बताने पर धमकी दी।

See also  छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 10 लाख रुपए का इनामी माओवादी ढेर

दोनों पीड़िताओं की अलग-अलग शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में पृथक अपराध दर्ज किए गए। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के विरुद्ध अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित गिरफ्तारी व कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply