छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, 5 की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा राजहरा थाना क्षेत्र के पत्थराटोला गांव के पास हुआ।

See also  हीट स्ट्रोक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत: तालाब के पास पेड़ से गिरे मिले चमगादड़, इलाके में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 20 से अधिक ग्रामीण सवार थे, जो रजही डेम किनारे खटला खाने गए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग पथरकटोला होते हुए अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गौकरण दर्रो (40 वर्ष) ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन: अब घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी FSL टीम, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

See also  आज फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 107.96 रूपये में मिल रहा पेट्रोल, जानिए कीमतों में बढ़ोतरी क्यों ?

Related Articles

Leave a Reply