छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों के हमले से पिता की मौत, पत्नी और बेटा घायल

बेमेतरा। जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीनों खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और खेत में काम कर रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बेटा और पत्नी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  दुर्ग जिले में अनूठा अपहरण : युवती ने 14 साल के नाबालिग का किया हनीट्रेप, मांगी एक करोड़ की फिरौती

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply